राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा बड़े कोसरिया यादव समाज संरक्षक जयमल यादव को धर्म शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया

रोशन अवस्थी@देवभोग। छत्तीसगढ़ जिला गरियाबंद के मैनपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गुढ़ियारी मैं बड़े कोसरिया यादव समाज द्वारा श्रीमद्भागवत पुराण 8 मार्च से 18 मार्च तक का आयोजन किया गया है। जिसमें बचपन से ही धर्म समाज के हित में कार्य करने वाला अमूल्य रत्न जोकि व्यवहार के धनी मान मर्यादा सभी धर्म जाति को साथ में लेकर चलने वाला ऐसा व्यक्ति जयमल यादव को राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ललित मिश्रा के आदेशानुसार राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष रोशनलाल अवस्थी , प्यारेलाल दुबे , भूदेव तिवारी,सेवन लाल दुबे,भरत मिश्रा,आनंद तिवारी, प्रदीप त्रिपाठी, लाला पांडे, राजू मिश्रा, त्रिलोकी तिवारी सभी समाज के प्रमुख लोग द्वारा धर्म शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया तथा सभी ब्राह्मणों द्वारा श्री यादव को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं आशीर्वाद दिया गया। जय माधव जय यादव का नारा गुंज लग रहा था और वही भारी संख्या में भगवान के भजन में लीन होकर के नृत्य कर सब का मनमोह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *