आप पार्टी ने उरकुरा के स्थान पर सरोना बाईपास की मांग के लिए डीआरएम को ज्ञापन सौपा

* * रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 07 के निर्माण के बाद उसे प्रारंभ करने के लिए कुछ दिनों तक यात्रियों मालवाहको को उरकुरा रेलवे बाईपास का उपयोग करने पर दक्षिण पूर्व रेलवे विचार कर रही है। जबकि आम आदमी पार्टी उरकुरा के स्थान पर सरोना बाईपास का उपयोग करने डीआऊ को मांग पत्र सौंपा। पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता सूरज उपाध्याय एवं मुन्ना बिसेन के नेतृत्व में डीआरएम से मांग पत्र सौपकर अनुरोध किया गया कि कुरकुरा के स्थान पर सरोना बाईपास का उपयोग करने से सलोना में आटो बस आदि की सुविधा है तथा सरोना एवं नया बस स्टैंड भाठागांव समीप है।दोनों जगह यात्रियों के आवागमन हेतु सुविधाएं उपलब्ध, इसलिए उरकुरा के स्थान पर सरोना को बबायपास बनाकर जान सुविधा का ध्यान रखें जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सूरज उपाध्याय मुन्ना बिसेन, पी एस पन्नू लोकसभा सचिव, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, राजा शर्मा, संजीव कुमार सिंह,आदि नेता शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने जनहित में प्लेटफार्म नंबर 07 को सुसज्जित करने व आरंभ करने के लिए डीआरएम को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया दिया। डीआरएम ने पार्टी के ज्ञापन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *