सरकारी योजनाओं से वंचित कमार जनजाति की बेटियां दादी ही एकमात्र सहारा

छुरा@@@@@ ग्राम पंचायत खरखरा ब्लॉक मुख्यालय से लगे हुए गांव पंडरीपानी विशेष पिछड़ी कमार जनजाति गरीब परिवार एक भाई दो बहन जिन बच्चों के माता-पिता अब नहीं रहे बूढ़ी दादी स्कूल में खाना बनाकर तीनों बच्चों की पालन पोषण करती है माता-पिता का सहारा नहीं रहा ऐसे बच्चे की जानकारी सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला पंडरीपानीडीह बसंती साहू ने समाजसेवी को जानकारी देते ही मुलाकात करने पहुंचे इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य व समाजसेवी मनोज पटेल दादी जाती बाई कमार से मुलाकात कर चर्चा करने पर बताया मेरा तबीयत भी सही नहीं रहती लेकिन अपने नाती पोती के जीवन में खुशियां लाने स्कूल में खाना बनाकर पढ़ा रही हूं सरकार हम जैसे लोगों पर ध्यान नहीं देते मेरे बहू बेटे जाने के बाद हमारा पोता अब स्कूल भी नहीं जाता और पढ़ाई से वंचित हो गया अब मुझे अपने दोनों पोतियों की चिंता सताते रहती है मैं जब तक काम कर पा रही हूं तब तक तीनों का ख्याल रख पा रही हूं लेकिन मुझे कुछ हो ना जाए डर सताए रहता है। बड़े भाई गणेश ने बताया हमें शासन प्रशासन बीन माता-पिता बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से हर महीना पैसे मिलते लेकिन इस योजना का हमें कोई लाभ नहीं मिल पा रहा यह सिर्फ कागजों पर लिखी हुई योजना हैं कोई मदद का योजना नहीं हमें भी शासन से योजना का लाभ मिलनी चाहिए मैंने मेरे घर की खराब स्थिति के कारण पढ़ाई छोड़ दिया अब मेरे भूमिका और सानिया दोनों बहन को पढ़ाना चाहते हैं इस बात को सुनकर समाजसेवी मनोज पटेल व रेखराम ध्रुव ने शासन प्रशासन से मदद दिलाने भरोसा दिलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *