मिलिंग क्षमता के अनुरूप चावल जमा नहीं करने वाले मिलर्स पर होगी कार्यवाही**कलेक्टर ने राइस मिलर्स को चावल जमा करने में तेजी लाने के दिए निर्देश*

* बेमेतरा(सुनीलनामदेव) -खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में बेमेतरा जिले के 126 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर कुल 664056.8 मे. टन धान का उपार्जन किया गया है। जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रों से समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का जिला एवं अन्य जिले (बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, दुर्ग एवं रायपुर) के राईस मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग हेतु 09 मार्च 2023 तक संपूर्ण उपार्जित धान का शत् प्रतिशत उठाव कर उठाव के विरूद्ध 52 प्रतिशत चावल भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में जमा किया जा चुका है।शासन के निर्देशानुसार कस्टम मिलिंग चावल का जमा शीघ्रता से कराया जाना है। जिसके परिपेक्ष्य में कलेक्टर द्वारा 17 ऐसे राईस मिलर्स जिनका मिलिंग क्षमता के अनरूप जमा चावल का प्रतिशत 50 प्रतिशत या उससे कम है उनको कारण बताओ नोटिस जारी कर चावल जमा करने में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। शासन के निर्देशानुसार मिलिंग क्षमता के अनुरूप चावल जमा नहीं किये जाने के विरूद्ध चावल उपार्जन आदेश 2016 के प्रावधनों एवं छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के किये गये अनुबंध के शर्तों के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *