शिकसा मिलन समारोह 19 मार्च को*

* शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ दुर्ग जिला के तत्वावधान में नववर्ष,महिला दिवस व होली को संयुक्त रूप से मनाने “शिकसा मिलन समारोह” का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन में सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.विद्यालय सेक्टर 04 भिलाई में 19 मार्च को किया गया है। संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे प्रारंभ होगा प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ व दुर्ग जिला का शपथ ग्रहण,वार्षिक कैलेन्डर का विमोचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, अध्यक्षता- शालिनी रिवेन्द्र यादव जिला पंचायत अध्यक्ष जिला दुर्ग,अति विशिष्ट अतिथि- कृष्णा चन्द्राकर सभापति नगर निगम भिलाई चरोदा, विशिष्ट अतिथि के रूप मे अतुल नागले प्रांत संयोजक प्रबुद्ध परिषद छ.ग, आचार्य डाॅ.महेश चन्द्र शर्मा साहित्य संस्कृतिविद् लेखक एवं पूर्व प्राचार्य उच्च शिक्षा, परसराम साहू राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक व पाषाण संग्राहक, जागेश्वरी मेश्राम छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री, डाॅ. अंकुश देवांगन चित्रकार शिल्पकार व सदस्य ललित कला अकादमी दिल्ली, भावना पाण्डेय अध्यक्ष- न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर, रामाधार शर्मा साहित्यकार व समाज सेवक एव प्रांतीय पदाधिकारी कौशलेन्द्र पटेल प्रातांध्यक्ष,जितेन्द्र रत्नाकर महासचिव, बोधीराम साहू कोषाध्यक्ष, महेत्तर लाल देवांगन संगठन मंत्री आदि उपस्थित रहेगे। संयोजक देवांगन ने सभी पदाधिकारी व सदस्य को उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *