मुख्यमंत्री की घोषणा से नाराज अनियमित कर्मचारियों ने जंगी प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया

* रायपुर। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर आज 14 मार्च को बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर नियमितीकरण न करने व उसकी प्रक्रियात्मक उलझन से नाराज अनियमित कर्मचारियों ने जंगी प्रदर्शन कर रैली निकाली तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री निवास घेराव के दौरान पुलिस द्वारा स्टेडियम के पास कर्मचारियों को रोका गया।झूमा झपटी के दौरान ज्ञापन सौंपा गया। आंदोलनकारियों की सभा को संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू, कर्मचारी नेता विजय कुमार झा, प्रेरक संघ प्रांतीय अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, सर्व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ प्रांत अध्यक्ष दिनेश शर्मा, संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रवि गढ़पाले सहित अनेक कर्मचारी नेताओं ने संबोधित कर नियमितीकरण न करने के सरकार के निर्णय को धोखेबाजी निरूपित किया तथा सत्र के दौरान घोषणा न होने पर आंदोलन को तेज किया जावेगा। श्री झा ने अपने संबोधन में बूढ़ा तालाब धरना स्थल को कर्मचारियों के लिए प्रतिबंधित करने तथा राजधानी में कलेक्ट्रेट चौक में भाजपा कांग्रेस के प्रदर्शन की अनुमति देने को भेदभाव की नीति करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *