अंतराष्ट्रीय महिला दिवस ब्रह्माकुमारीज़ में मनाया गया

ब्रह्माकुमारीज़ पाटन के तत्वाधान में विश्व महिला दिवस के कार्यक्रम में पार्षद अर्पिता दुबे ने कहा कि आज नारी पुरुषो से किसी भी कार्य मे कम नही। वही पार्षद हेमलता देवांगन ने भी कहा कि आज महिला पुरुषो से कदम से कदम मिलाकर चल रही है। समाज सेविका रूखमणी देवी ने कहा कि आज महिला चार दिवारी तक ही सीमित नही है आज महिला पूरे आसमान को छू रही है वही बेहद ही प्रेरणास्पद कहानियों के द्वारा सबका मन जीत लिया। पदमा लहरी जी ने भी अपनी विचार नारी शक्तिकरण गीत के माध्यम से नारियो का मनोबल ऊंचा किया। वही ब्रह्मा कुमारी विद्या ने भी बीते दिनो होलि का बहुत ही सुंदर तरीके से आध्यात्मिक रहस्य बताते हुवे कहा कि होली के रंगों में रंगने से कभी कभी रंग नुकसान दे देता है लड़ाई झगड़े की भी नौबत आ जाता है।लेकिन परमात्म रंग में रंगने से हमारे अंदर ज्ञान, प्रेम खुशी शांति ,शक्तिके रंग का संचार होता है। कल दिनांक 14 मार्च को आश्रम में शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे सभी को आने का न्योता दिया गया जो पूर्णत निशुल्क रहेगी। आगे बह्म कुमारी शिव कुमारी दीदी ने इस पाटन नगर को इतने स्वच्छ रखने वाली व भारत देश मे स्वच्छता के अवार्ड दिलाने वाली स्वच्छता वाली सभी बहनो का अबीर गुलाल चंदन से स्वागत सम्मान किया गया। कहा गया कि आप भी एक सिपाही है। ओ सिपाही तो देश की रक्षा करते है और आप आपकी स्वछता से पाटन नगर स्वच्छ व सुरक्षित रहता है उक्त कार्यक्रम में पार्षद लक्ष्मी कोसरिया, पार्षद शीतल वर्मा , व आभाष दुबे, कमल किशोर वर्मा, राधेश्याम लहरी गायत्री, अनिता सुनीता, कीर्ति, कुंतल चंद्रशेखर, विनय पटेल व बहुत अधिक संख्या में गणमान्य महिला उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *