पंदर में अनैतिक व्यापार की रोकथाम के लिए कार्यशाला एवं महिला सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

पाटन। विकास खंड पाटन के ग्राम पंदर में आज अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम कार्यशाला, सह महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अशोक साहु उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती रामबाई सिन्हा जनपद अध्यक्ष पाटन देवेन्द्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत,श्रीमती बिमला बालाराम कोसरे सभापति महिला बाल विकास जनपद पाटन, श्रीमती वेद कुमारी वर्मा सरपंच ग्राम पंदर, श्रीमती उर्वशी वर्मा सरपंच ग्राम देवादा, पूर्णिमा वर्मा सरपंच ग्राम दैमार, उपस्थित रहे।
विभागीय योजनाओं की जानकारी, महिलाओ के सम्मान के साथ ही एसडीओपी पाटन देवांश राठौर तथा डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू के सहयोग से अभिव्यक्ति एप तथा आत्मरक्षा की तकनीकों की जानकारी दी गई। सहायक लोक अभियोजक अधिकारी पाटन के सहयोग से महिलाओ के कानूनी अधिकारों पर भी परामर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *