पाटन। प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन में 11 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी शिल्पा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जनरल सर्जन डॉ. वैशाली भगत, Business women राखी गुप्ता,BSP डीजीएम परमिता मोहंती मैडम उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन पीजीडीएम की असिस्टेंट प्रोफेसर प्राची शर्मा ने किया।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वरीय वंदना से किया गया l तत्पश्चत विशिष्ट अथितियों का स्वागत प्लांट पॉट और उपहार दे कर किया गया l PGDM की प्राध्यापिका मरीना मैडम ने सुमधुर गाने से समा बंधा और प्रिज्म डायरेक्टर ख्याति साहू ने अपने स्वागत संबोधन में सभीअतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और बताया की महिलाओं की स्थिति में पहले से काफी सुधार हुआ है तथा अपने अपने क्षेत्र में असाधारण सफलता अर्जित करने वाले ये महिलाएं पूरे समाज के लिए एक आदर्श का सृजन करती हैं. उनका जीवन और संघर्ष लोगों को प्रेरित करेगा तथा आवश्यक्ता है कि कार्यक्षेत्र में ऐसे वातावरण का निर्माण करें जिस्मे महिला कर्मचारी अपने कार्यो का निर्वाह सरलता से कर सके l ततपश्चत प्रिज्म IQAC कोऑर्डिनेटर डॉ.दुर्गा त्रिपाठी ने “समाज में महिलाओं की विभिन्न भूमिका” विषय पर परिचर्चा का योजना किया।जिसमे सभी अतिथि महिलाओं ने जोशपूर्ण रूप से भाग लिया l इस परिचर्चा में हर क्षेत्र विशेष से प्रश्न किया गया है l परिचर्चा का श्रेय कुछ ज्वलत प्रश्नों को जाता है।

परमिता मैडम ने कहा कि हर महिला को finance की शिक्षा दी जानी चाहिए। राखी मैडम ने कहा कि महिला का दायित्व है कि पुरुष को महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए l डॉ वैशाली ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया की महिला की सुरक्षा स्वयं उसके हाथ में है महिलाओं को सम्मानजनक वस्त्र धारण करने चाहिए l क्योंकि पुरुषों की काममुक्ता का कारण उन में पाए जाने वाले टेस्टेरॉन हॉर्मोन है महिलायें अपनी समझदारी से होने वाली जघन्य अपराध को रोक सकते हैं। जिला पंचायत शालिनी यादव मैडम ने अपने प्रतिउत्तर में बताया कि महिला सशक्तिकरण तभी आ सकता है जब महिलायें अपनी दोहरी भूमिका को अच्छे से निर्वाह करें l प्रिज्म की डायरेक्टर ख्याति साहू ने सभी अतिथियों से प्रश्न किया कि, आप अपने पर्सनल, प्रोफेशनल लाइफ में कैसे संतुलन कायम करती है, और क्या इस दौरन आपको द्वंद्व की स्थिति का अनुभव होता है प्रतिउत्तर में सभी ने स्वीकार किया, कि इस प्रकार की गिल्ड फीलिंग सभी को होती है l DSP शिल्पा सिंह ने अपनी संबोधन में महिलाओं की सुरक्षा हेतु कई प्रकारों के अधिनियम बताते और समाज में होने वाले अपराध से बचाव के उपाय बताएं l पुलिस विभाग की टीम के द्वार अभिनय ऐप की जानकारी दी गई l संस्थान के बी.एड, पीजीडीएम और आईटीआई के श्रेष्ठ स्टूडेंट को गणमन अतिथि के द्वारा सम्मनित किया गया l
तत्पश्चात रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l प्राचार्य डॉ अंजना शरद ने वोट ऑफ थैंक्स में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा संस्था की सभी महिलाओं को उनकी कार्य हेतु सराहना व्यक्त किये। गेम शो के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया l संपूर्ण कार्यक्रम में स्वर्ण लता मैडम का पूर्ण सहयोग रहा तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं के लिए प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया l
