दुर्ग (सतीश पारख) सकल जैन समाज दुर्ग ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव आयोजन हेतु तीन वर्ष 2023 से 2025 तक के लिए समिति का गठन किया है जिसमे सर्वसम्मति से तृप्ति ग्रुप के अजय श्रीश्रीमाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।समिति में संदीप लुहाड़िया,किशोर श्रीश्रीमाल,शशांक चोपड़ा को उपाध्यक्ष,चुन्नीलाल दुग्गड को महासचिव,मनोज बाकलीवाल,राजा कांकरिया,पीयूष पारख को सहसचिव, रितेश बुरड़ को कोषाध्यक्ष,नवीन संचेती को प्रचार प्रसार प्रमुख की महती जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस वर्ष भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 29 मार्च से 04 अप्रैल तक सात दिवसीय भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया है जिसकी तैयारियां भी समिति के सम्मानितजनों द्वारा प्रारम्भ कर दी गई है।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति का गठन..अजय अध्यक्ष..चुन्नीलाल महासचिव..रितेश कोषाध्यक्ष.. नवीन प्रचार प्रसार प्रमुख बनाए गए
