कुर्मी समाज के परिवार की शादी में अब नहीं बजेगा डीजे, केंद्रीय महाधिवेशन में लिया निर्णय, केंद्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा ने दी मंच से जानकारी



पाटन। छग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का केंद्रीय महाधिवेशन पाटन में हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन के दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के संयोजक पाटन राज प्रधान मेहतर वर्मा थे। मंच पर विशेष रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, सहित अन्य मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि भूपेश बघेल ने कहा की सामाजिक सम्मेलन का दौर हर समाज का चल रहा है। पांच एकड़ जमीन नवा राजधानी में उपलब्ध कराने उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही। समाज के अधिकांश जगह जमीन और राशि दोनो उपलब्ध करा रहे है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में पाटन को अग्रणी बताया। उन्होंने पूर्वजों को याद करते हुवे बताया की सब ने शिक्षा के लिए काम किया। शिक्षा आज भी जरूरी है। पहले आसानी से नौकरी मिल जाती थी। आज प्रतिस्पर्धा चल रही है । बच्चो को अंग्रेजी शिक्षा देना भी जरूरी है। शिक्षा के साथ साथ स्वाथ्य के क्षेत्र में भी सरकार काम कर रही है। जिन्हे शासकीय नौकरी नहीं मिल पा रही है उसे रोजगार के अवसर प्रदान करना भी काम है। कृषि के क्षेत्र में भी काफी संभावना शुरू किए है। गांव गांव में रीपा के माध्यम से छोटे छोटे उद्योग का काम चलेगा। इसमें शासन के तरफ से भी छूट की भी व्यवस्था भी रखी गई है। युवाओं को छोटे छोटे उद्योगों से जोड़ने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा की छग को संस्कृति को आगे लाने भरकस प्रयास कर रहे है। मुख्यमंत्री निवास भी आयोजन हो रहा है। आज छग संस्कृति की देश दुनिया में चर्चा हो रही है। पहले ब्रज की होली की चर्चा होते थे आज छग की होली के भी चर्चा हो रही है। उन्होंने युवाओं से अपील किया की रीपा से जुड़कर रोजगार को अवसर तलाश करे, सरकार ट्रेनिग देने की भी व्यवस्था किया है। अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा ने कहा की पाटन को धरती हिंदुस्तान की धरती पर हलचल मचा देता है। पाटन के धरती से दो कुर्मी समाज के लोग प्रदेश व देश का सेवा कर रहे है। पाटन के लिए यह गर्व की बात है। हमे दोनो का स्वीकार करना होगा। स्वागत भाषण देते हुवे कार्यक्रम के संयोजक पाटन राज प्रधान मेहतर वर्मा ने कहा की सब राज के अधिवेशन के बाद महाअधिवेशन का आयोजन होता है। क्षेत्र प्रधान और गांव के मुखिया का काम इस अधिवेशन के लिए सराहनीय है। समाज ने दो विषय लाया था जिसमे एक विषय पर सर्व सम्मति से पास हुआ। उन्होंने कार्यक्रम के लिए भोजन व्यवस्था के लिए मुख्य मंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। श्री बघेल ने सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान किया।
मंच पर विशेष रूप से विपिन बिहारी वर्मा, मन्नू लाल परहनिहा, तेज बहदूर वर्मा, केसरी लाल वर्मा, निर्मल बिजौरा, कमल वर्मा, गोपाल वर्मा, तोपेश्वर वर्मा, चित्रकांत वर्मा, हेमंत वर्मा, नरेंद्र बंछोर, कमल वर्मा, रूपेंद्र वर्मा, मनोज वर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे।

  • चप्पे चप्पे पर रही पुलिस का पहरा
    कुर्मी समाज का वार्षिक अधिवेशन में आज शनिवार को काफी भीड़ जुटने की संभावना है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न हो इसके लिए भारी संख्या में सुबह से ही पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। वही रिजर्व बल भी रखा गया है। रेस्ट हाउस में पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा कहा किसका ड्यूटी लगाना है इसे लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया गया। कार्यक्रम स्थल से करीब आधा किमी दूरी पर कार व बाइक की पार्किंग स्थल बनाया गया है। रेस्ट हाउस में बड़े वाहन का प्रवेश निषेध कर दिया गया है। रेस्ट हाउस के दोनो किनारे से अधिवेशन स्थल पर जाने के लिए गेट बनाया गया है। यहां पर भी पुलिस की तगड़ी व्यवस्था रखी गई है। हेलीपेड के पास दोपहिया वाहनों की पार्किंग कराई जा रही है। अधिवेशन स्थल के आसपास कार तथा बाइक का पार्किंग नही कराया जा रहा है। इसके अलावा भोजन स्थल पर जाने के लिए रास्ते पर पुलिस की व्यवस्था की गई है जिससे की अनुशासन बनी रहे। महिला व पुरुष के लिए अलग अलग स्थान पर भोजन व्यवस्था रखी गई है। जिससे की भीड़ न हो पाए।
    अधिवेशन स्थल को चारो तरफ से जो भी रास्ते है वहा पर पुलिस खड़ी है। जो की अधिवेशन में शामिल होने के लिए आने वाले लोगो को पार्किंग सहित अधिवेशन स्थल , भोजन स्थल पर कैसे पहुंच सकते है इसकी जानकारी दे रहे है।

*कंट्रोल रूम में बैठकर ओ एस डी आशीष वर्मा संभाले मोर्चा

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक अधिवेशन का आज दूसरा दिन है और आज इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शिरकत करेंगे। इसे देखते हुए काफी भीड़ जुटने की संभावना भी जताई जा रही है ।सुबह से ही समाज के लोग छोटी-बड़ी वाहनों के माध्यम से पहुंचकर के अधिवेशन में शामिल हो रहे हैं । वहीं अधिवेशन में शामिल होने वाले हजारों लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है ।भोजन की व्यवस्था का कमान शनिवार से ही मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष शर्मा सहित नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, जवाहर वर्मा,महेंद्र वर्मा सहित कंट्रोल रूम प्रभारी पुरुषोत्तम कश्यप व अन्य सामाजिक जनों ने संभाली हुई है। आज भी मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा सुबह से ही कंट्रोल रूम में बैठकर भोजन व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं । साथ ही साथ इस बार महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग स्थान पर भोजन व्यवस्था रखी गई है। जिसके कारण भीड़ भी काफी नियंत्रित है। वही लगातार सामाजिक जनों को समय पर भोजन मिल सके इसके लिए भोजन बनाने वालों को लगातार दिशानिर्देश भी जारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर को भी ज्यादा भीड़ रहेगी इस कारण भोजन की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है ।साथ ही साथ बाहर से जो लोग आ रहे हैं वह भी अभी भी भोजन कक्षा में भोजन ग्रहण रहे हैं।
8 राजपत्रित अधिकारी, 200 पुलिस बल संभाले मोर्चा
कुर्मी समाज का महा अधिवेशन में शनिवार को सुबह से भीड़ उमड़नी शुरु हो गई है । भीड़ को नियंत्रित करने व व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी लगाए गए । सुबह से ही पुलिस बल मोर्चा संभाले हुए हैं। कार्यक्रम स्थल, भोजन स्थल,मार्ग व्यवस्था, हेलीपैड व्यवस्था, रेस्ट हाउस सहित अन्य जरूरी पॉइंट जहां पर पुलिस की मौजूदगी जरूरी है वहां पर पुलिस बल लगाया गए हैं। सूत्रों के मुताबिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए 8 राजपत्रित अधिकारी का भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 200 जवान भी चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। वहीं पुलिस के 30 से अधिक आला अधिकारी भी अलग-अलग जगह पर अपने-अपने पॉइंट पर ड्यूटी करते हुए दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए राजनांदगांव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से भी बल को बुलाया गया है। वही पुलिस लाइन दुर्ग से भी काफी संख्या में बल यहां पर मौजूद है। इसके अलावा पाटन अनुभाग के सभी थानों के थाना प्रभारी सहित वहां के लगभग 60 प्रतिशत से अधिक स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस की यहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है। साथ ही साथ प्रवेश गेट पर पुलिस बाहर दूर दूर से आने वाले सामाजिक जनों को दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। जिससे कि वह आसानी से कार्यक्रम स्थल या फिर भोजन स्थल पर पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *