दुर्ग जिले के नंदघरों ( आंगनबाड़ियो) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया

दुर्ग – नंदघर परियोजना जो की वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की एक सामाजिक पहल है, जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को सम्पूर्ण आहार, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं ई लर्निंग और महिला सशक्तिकरण जैसी सेवाएं निरंतर प्रदान की जाती है।वर्तमान में छ. ग. राज्य में 06 जिलों में अब तक 234 आंगनबाड़ियों को नंदघर के रूप में विकसित किया जा चुका है और परियोजना की गतिविधियों का संचालन और देख रेख जन्मित्रम कल्याण समिति रायगढ़ द्वारा किया जा रहा है।इस परियोजना के अंतर्गत दुर्ग जिले के नंदघरो में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष के थीम अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 अभियान की थीम #Embrace Equity के आधार पर महिला दिवस का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया ।इस आयोजन में महिलाओ को नारी शक्ति व समाज में उनकी सहभागिता को विस्तार से बताया गया,दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के 101 नंदघर में महिला दिवस का आयोजन किया गया।इन ग्रामों के जनप्रतिनिधि,मितानिन, नंदघर के कार्यकर्ता,सहायिकाएं , नन्दघर कमिटी सदस्य इनके अलावा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे , कार्यक्रम के सफल आयोजन में जन्मित्रम से सभी क्लस्टर को- ऑर्डिनेटर एवम डीपीएम पंकज वर्मा भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *