जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर ने निस्तारी के लिए तांदुला से पानी छोड़ने कलेक्टर से की मांग

पाटन। जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से पाटन क्षेत्र के तालाबों में निस्तारी के लिए तांदुला बांध से पानी छोड़े जाने की मांग की है।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चन्द्राकर ने कहा कि गर्मी के मौसम शुरू हो जाने से पाटन क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो में पेयजल एव निस्तारी के लिए पानी की समस्या हो रही है अधिकतर बोरिंग एवं तालाब बहुत तेजी से सुख रहे है। तालाबो में पानी कम हो जाने की वजह से कई ग्रामो के निस्तारी तालाबो का पानी गंदा हो रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने तांदुलाबांध से पूरे पाटन क्षेत्र के लिए तत्काल पानी छोड़ा जाय ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *