पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन हो गया है। आज सुबह कांकेर माहुरबंधपारा स्थित अपने निवास में अंतिम सांस ली। सोहन पोटाई लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पोटाई सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सहित एक मुखर आदिवासी नेता थे। सोहन पोटाई कांकेर लोकसभा क्षेत्र से 1998, 1999, 2004 व 2009 लगातार चार बार भाजपा के सांसद रहे है। पोटाई के निधन से आदिवासी समाज में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *