बजट में छत्तीसगढ़ियों को ठगा गया-ढालेश साहू

दुर्ग ग्रामीण (सतीश पारख) युवा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ ढालेश साहू ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुवे कहा की विधानसभा परिसर में कांग्रेस के विधायक, भूपेश है तो भरोसा है.. ऐसा कह कर भूपेश सहित तमाम कांग्रेसी नेता अपना उल्लू सीधा करने में लगे रहते हैं, पर छत्तीसगढ़ की जनता को भूपेश पर भरोसा नहीं रहा और उन्हे याद करना चाहिए कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से चुनाव के समय क्या वादा किया था। उन्होंने आरोपित किया की सत्ता के नशे में अपने द्वारा चुनाव में किये हुए वादा भी भूल गये। क्या वह छत्तीसगढ़ के जनता को जवाब दे पायेंगे। उन्होंने चार सवाल दागते हुवे कांग्रेसियों से इसका जवाब मांगा की
1. उन्होंने कहा की कांग्रेसी नेता राहुल गांधी जगह-जगह अपने भाषणों में छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए फूड प्रोसेसिंग प्लांट की चर्चा करते हैं, क्या भूपेश बघेल और कांग्रेसी छत्तीसगढ़ के टमाटर उत्पादकों को फूड प्रोसेसिंग प्लांट दे पाएंगे।? 2.
कांग्रेसी नेता राहुल गांधी जगह-जगह अपने भाषणों में छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए और कहते हैं, कि छ.ग. के किसानों के साथ न्याय किया है क्या भूपेश बघेल रबी फसलों की खरीदी सहकारी समितियों में कर पायेंगे।? ,
3. कांग्रेसी नेता राहुल गांधी जगह जगह अपने भाषणों में छत्तीसगढ़ की तारीफ करते नहीं थकते और छत्तीसगढ़ मॉडल की बात करते हैं, क्या भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारियों को नियमित कर पाएंगे? 4. कांग्रेसी नेता राहुल गांधी जगह-जगह अपने भाषणों में छत्तीसगढ़ की तारीफ करते नहीं थकते और छत्तीसगढ़ में सर्वहारा हित की बात करते हैं भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के विधवा , निराश्रित महिलाओं व विकलांगों को प्रतिमाह 1500 रु पेंशन देने का वादा किया था वह पूरा कर पाएंगे?
उन्होंने कहा की ऐसे बहुत से मुद्दे हैं जिसमें भूपेश बघेल सहित उनके मंत्रिमंडल को घेरा जा सकता है, क्या वह छत्तीसगढ़ के जनता को जवाब दे पाएंगे, और भूपेश है तो भरोसा है को सिद्ध कर पाएंगे*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *