पाटन—पढ़ाई तुंहर दुआर ऑनलाइन कक्षा में सम्मिलित शिक्षक एवम बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर विकासखण्ड स्तरीय मीडिया प्रकोष्ट का गठन किया गया है l जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल एवं जिला नोडल अधिकारी श्रीमती पुष्पा पुरषोत्तम के निदेशानुसार विकासखण्ड स्तरीय मीडिया प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जिसमें पाटन विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी सविता देशलहरे( सहायक विकासखण्ड अधिकारी )है l जिला स्तर पर अधिकारी संजय वर्मा है, सविता देशलहरे ( सहायक विकासखण्ड अधिकारी ) द्वारा संकुल स्तर पर मीडिया प्रकोष्ठ का गठन किया गया है l जिसमें प्रतिदिन शिक्षको को प्रोत्साहन और बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाते हैं l शासन द्वारा संचालित अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम से शतप्रतिशत बच्चों को लाभन्वित करने का प्रयास किया जा रहा है l संकुल स्तर पर संकुल मीडिया प्रकोष्ठ के नोडल सम्बन्धित संकुल के संकुल समन्वयक को बनाया गया है l जिसकी सूची निम्नानुसार है — 1 सेलूद – संतोष चन्द्राकर , 2 बालक पाटन- जैनेंद्र गंजीर 3 कन्या पाटन- राकेश कुमार 4 देवदा- वेदनारायन चन्द्राकर 5 तर्रा- मिश्री लाल सोनवानी 6 केसरा- श्री कौशिक 7 बेल्हारी- मधुसूदन नवेंद्र 8 जामगांव आर – अनेश्वर चन्द्राकर 9 जामगांव एम – बद्रीनारायण चन्द्राकर 10 दरबार मोखली- कौशल टिकरिया 11 मर्रा- भरत लाल साहू 12 रानितराई महेंद्र बहादुर 13 घुघवा – हुमेन्द्र देवांगन 14 भिलाई3- खिलेश वर्मा 15 चरोदा – महेंद्र वर्मा 16 औंधी – कुशल निर्मलकर 17 सांकरा- सुशील सूर्यवंशी 18 पहंदा – ललित बिजौरा को शामिल किया गया है
