ठेठवार यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन 5 मार्च को बेलौदी में


पाटन। पाटन राज ठेठवार यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन 5 मार्च को ग्राम बेलौदी में आयोजित है। समाज के पदाधिकारियों द्वारा अधिवेशन की तैयारी में जुट गए है। समाज के मीडिया प्रभारी बलराम यादव ने बताया की प्रातः 9.00 बजे समाज के लोगो को उपस्थिति, पंजीयन, प्रातः 10 बजे : अराध्य देव श्रीकृष्ण की पूजा आरती के साथ प्रथम सत्र की शुरुआत होगी। दोपहर 12.00 बजे, समाज के प्रतिभावान बच्चो को पुरस्कार विवरण होगा। इसके बाद भोजन अवकाश रहेगा। अधिवेशन के दूसरे सत्र में दोपहर 2.00 बजे खुलामंच, 3.00 बजे – सामाजिक प्रक्रिया पर चर्चा की जायेगी। इसी मध्य में अतिथियों का आगमन होगा। उनका सम्मान , उद्बोधन के भी होगा। शाम 5 बजे आभार , प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इसके अलावा अन्य सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की जायेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चैतन्य बघेल (सुपुत्र मुख्यमंत्री छ.ग. शासन रायपुर) होंगे। अध्यक्षता गुलेन्द्र यादव (अध्यक्ष छ.ग. ठेठवार समाज) करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि आशीष वर्मा (ओ.एस.डी.मुख्यमंत्री छ.ग. शासन), विशिष्ट अतिथि भूपेन्द्र कश्यप (अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन), शंकर बघेल (सदस्य, छ.ग. बीज विकास निगम) , श्रीमती कविता वर्मा (सरपंच ग्राम पंचायत बेलौदी) होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *