शुभम गुप्ता की रिपोर्ट,
। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के निर्देशन में अवैध गांजा, शराब, सटटा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद मरई के नेतृत्व में थाना डौंडी द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर अवैध मादक पदार्थ गांजा को पकड़ा। सूचना पर पुलिस द्वारा ग्राम लिम्हाटोला पहुंचकर संदेही व्यक्ति के मकान की तलाशी ली गई। तलाशी दौरान मकान के अन्दर पहले कमरे में दो पालिथीन की झिल्ली मिली जिसमें एक सफेद रंग के पालिथीन झिल्ली के अन्दर कागज के छोटे बडे पुडिया तथा दूसरे पालिथीन झिल्ली में मादक पदार्थ गांजा रखा मिला जोकि कुल 34 पुडिया छोटे बडे आकार का होना पाया गया। मादक पदार्थ गांजा का तौल कराया गया जो कुल वजन 1.120 कि.ग्रा. हुआ कुल कीमती जूमला 11200 रू.को जप्त किया गया तथा जप्त मादक पदार्थ गांजा का सीलबंद कर आरोपी फुलसिंह पिता स्व. नारायण सिंह उम्र 63 वर्ष निवासी लिम्हाटोला थाना डौण्डी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट घटित करना पाये जाने से आरोपी को धारा 52 ए (2) एन.डी.पी.एस. एक्ट का नोटिस देकर गिरफ्तारी किया गया। वहीं दूसरी तरफ डौंडी नगर में भी अवैध गांजे की बिक्री जोरों पर चल रही है जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चे गांजे में लिप्त है अवैध गांजे की बिक्री होने से डौंडी नगर में वारदातें बढ़ गई है लोग गांजे का सेवन कर छोटी-बड़ी अपराधों को अंजाम दे रहे हैं

