मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बंधे 36 जोड़ा परिणय सूत्र में

पाटन। महिला एवं बाल विकास विभाग पाटन एवं जामगांव(एम) परियोजना द्वारा शुक्रवार को खूबचंद बघेल सभागार में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में 36 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू,जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा ने नवदम्पत्तियों को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने नवविवाहित जोड़ो को बधाई देते हुए कहा सामूहिक विवाह की कल्पना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 1998 में किया गया था। मुख्यमंत्री के सोच के अनुरूप पाटन में सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील सोंच है कि बेटियों का विवाह बिना किसी पारिवारिक खर्च के आसानी से हो।
समारोह को जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू,जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया। मंच संचालन झरना दास ने एवं आभार प्रदर्शन पाटन परियोजना अधिकारी सुमित गण्टेचा ने किया। स्वागत भाषण एवं विभाग की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने दिया।

बाजा गाजा के साथ निकली दुल्हों की बारात
मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 36 दूल्हों की एक साथ बाजा गाजा के साथ बारात निकाली गई और विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी बारातियों के साथ नृत्य में शामिल हुए। सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार सुरेश सावर्णि द्वारा शादी की रस्मों को पूरा कराया गया। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों द्वारा नव विवाहित जोड़ो को चेक वितरण किया गया।
जनपद सदस्य अंशु ने निभाया भाई का रस्म
ग्राम जामगांव की मंजू एवं राहुद निवासी परिणय सूत्र में बंधे वधु मंजू के भाई नही थे। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम झीठ निवासी जनपद सदस्य अंशु रजक ने भाई का रस्म निभाते हुए। शादी सम्पन्न करवाया।

स्वास्थ्य विभाग ने नव दम्पत्ति को बांटा मच्छरदानी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन द्वारा नवविवाहित जोड़ों को बीएमओ आशीष शर्मा, बीईटीओ बीएल वर्मा, केके वर्मा द्वारा मलेरिया बीमारी से बचने मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया एवं मच्छरदानी का उपयोग करने की विधि भी बताया गया।

मौके पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, लनगर पालिका अमलेश्वर अध्यक्ष नंदिनी पठारी,सदस्य शंकर बघेल, जनपद सदस्य दिनेश साहू,जनपद सदस्य रमन टिकरिहा,जनपद सदस्य अंशु रजक,जिला पंचायत सदस्य दुर्गा कमलेश नेताम, लीलाधर वर्मा, लिलेश वर्मा, मनीष देवांगन,कैलाश देवांगन सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *