मुख्यमंत्री कन्या विवाह में जमकर साथ नाचे जनप्रतिनिधि और विभागीय कर्मचारी विवाह समारोह की बढ़ाई रौनक

पाटन।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज महिला बाल विकास विभाग पाटन एवं जामगांव(एम)परियोजना के सयुंक्त तत्वाधान में पाटन के खूबचंद बघेल सभागार में 36 जोड़ो का विवाह का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में  जनप्रतिनिधी और विभागीय कर्मचारियों ने बारात के साथ डांस कर खुशी साफ देखी जा सकती  थी। जनप्रतिनिधि और विभागीय कर्मचारियों को अपने साथ खुशी के पल में शामिल होने पर वैवाहिक जोड़ों में भी खुशी देखी गई। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जनपद अध्यक्ष श्रीमती राम बाई सिन्हा,जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप,जनपद सदस्य दिनेश साहू,जनपद सदस्य अंशु रजक, पाटन परियोजना अधिकारी सुमित गंटेचा, सुनीता सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *