त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनावों के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है। मेघालय में भी भाजपा सत्तारूढ़ एनपीपी के साथ गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। त्रिपुरा में कांग्रेस ने माकपा से गठबंधन किया था, लेकिन कांग्रेस को 3 और माकपा को 13 सीटें मिलीं। नगालैंड में सत्तारूढ़ भाजपा और सहयोगी नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने • बहुमत से अधिक 34 सीटें हासिल की हैं। राज्य के 60 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने जीत हासिल की है। हेकैनी जखालू दीमापुर सीट से जीती हैं। मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत से दूर रह गई है। इसके बाद सरकार बनाने में सहयोग देने पर भाजपा राजी हो गई है।
पूर्वोत्तर में खिला ‘कमल’ कांग्रेस को झटका
