दुर्ग. जिला प्रशासन ने जिले के सभी कंटेनमेंट जोन को फ्री कर दिया है। अब इन इलाकों में सभी जरूरी चीजों की दुकानों के साथ-साथ बाकी बैन दुकानें भी खुल सकेंगी। इस संबंध में कलेक्टर ने ऑर्डर जारी कियाहै। जिसके मुताबिक जिले के पांच कंटनेमेंट जोन जामुल, घासीदास नगर, ईडब्ल्यूएस हाउसिंग बोर्ड भिलाई, आनंद विहार बोरसी, कुम्हारी वार्ड 10 और 11 में पिछले 14 दिनों में एक भी पॉजीटिव केस नहीं आने के कारण कोरोना मुक्त मानते हुए जिला प्रशासन ने यह अधिसूचना जारी की है।

