पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम मुड़पार स्थित नित्या इन्टरप्राइजेस में विगत दिनों एक श्रमिक खदान में काम करते समय गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी 21 फरवरी को इलाज के दौरान मृत्यु हो गया था। श्रमिक की मौत के बाद भी उनके परिजनों को खदान मालिक द्वारा किसी प्रकार की सहायता राशि नही दी गई। जिसके कारण ग्रामीणों ने 24 फरवरी उतई थाना पहुंचकर खदान मालिक के ऊपर अपराध दर्ज करने की मांग भी किये थे। थाना प्रभारी महोदय जी के आश्वाशन के बाद ग्रामीण वापस हुए थे। थाना से मिले आश्वाशन के बाद भी मृतक के परिजनों को सहायता राशि नही दिए जाने पर सोमवार को ग्रामीणों ने खदान में तालाबंदी एवं खदान मालिक की पुतला दहन करने एसडीएम पाटन एवं थाना प्रभारी उतई को ज्ञापन सौपा था।

ग्रामीणों द्वारा मिले चेतावनी के बाद खदान मालिक हरकत में आये व ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों से उतई थाना में 3लाख 50 हजार रुपये सहायता राशि दिए जाने पर सहमत हुए। खदान मालिक द्वारा मंगलवार को मृतक के पुत्र दर्शन यादव को 3.50 लाख का चेक दिया गया। इस मौके पर लोचन यादव अध्यक्ष पाटन ब्लॉक राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक,भोजराम यादव उपसरपंच,मिथलेश यादव,गणेश देशलहरे, ओमप्रकाश यादव,लछमण यादव,दर्शन यादव,प्रकाश यादव,बंटी यादव उपस्थित थे।
