रोशन अवस्थी@देवभोग। आज दिनांक 27/2/23 को अमलीपदर के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पुष्पमाला अर्पित कर मनाया गया। श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि स्वर्गीय पंडित श्यामाचरण शुक्ला की जयंती कृषक दिवस के रूप में मनाते हैं शुक्ला जी किसान हितेषी थे उन्होने बांध बनवाए राज्य के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्यामाचरण शुक्ला अपना राजनीतिक जीवन वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से शुरू किया उन्होंने तत्कालीन मध्य प्रदेश की राजनीति महत्वपूर्ण भूमिका निभाने रहने का गौरव प्राप्त है श्यामाचरण शुक्ला रायपुर जिला कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी तक सदा ही महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे हैं दैनिक महाकौशल संपादक 1962 मैं राज्य विधानसभा प्रवेश किया और निरंतर निर्वाचित होते रहे उन्हें वर्ष 1969-72,1975-77 और वर्ष 1989-90 मे मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने का गौरव प्राप्त हुआ 1990 में वह राज्य विधानसभा के विपक्ष के नेता रहे और अब छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे.
उक्त अवसर पर श्रीमती ललिता यादव ब्लॉक अध्यक्ष अमलीपदर, जीवन लाल यादव, अनिरुद्ध पटेल लोचन पटेल, प्रेम कुमार सिन्हा योगेश यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अमलीपदर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री पं. श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर दी गई श्रद्धाजंलि
