मटंग में पहली बार मनाया गया पैरा दान महोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,,
पाटन। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मटंग मे जहां शासन एवं ग्रामीणों एवं आस-पास के लगे गांव के नागरिकों से सहयोग राशि इकठ्ठा करके 87 ट्रिप पैरा 95700 राशि का पैरा बारिश में मवेशियों को खिलाने के लिए इकठ्ठा किया गया। विदित हो की मटंग के गौठान मे शासन प्रशासन द्वारा दी गई राशि में पैरा की कमी हुई और पैरा की आवश्यकता पडी तब ग्रामीणों की सहयोग से 40 ट्रिप पैरा गौठान मे संग्रह किया और समस्त जन सहयोग से पैरादान महोत्सव मनाकर ग्रामीणों ने इतिहास रच दिया,,,,,,कार्यक्रम में अतिथियों का आगमन नही होने पर ग्रामीणों मायूषी देखी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य खिलेश यादव रहे मौके पर भागवत प्रसाद वर्मा पूर्व सरपंच, विनोद सेन प्रदेश अध्यक्ष सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़,लाला राम वर्मा, डागेश्वरी रमेश वर्मा सरपंच, सतीश कौशिक उप सरपंच, पेमिन साहू पंच,हीरा लाल पंच, तोरण देवांगन पंच ,राकेश चंद्राकर पंच, डिलेंद्र वर्मा गौठान समिति सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामीण के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ,,,,,,,,,,,,,साथ साथ लोक गायक हिरेश सिन्हा को अपने बीच पाकर ग्रामीण जनों आनंद व गर्व महसूस किया गौठान समिति के अध्यक्ष हेमराज साहू ने मीडिया के माध्यम से बताया कि शासन एवं ग्रामीण के सहयोग से पैरा दान महोत्सव का आयोजन किया। गया इसके लिए हेमराज साहू ग्रामीण जनों का आभार व्यक्त किया,,,,,,अध्यक्ष ने बताया कि गौठान मे विभिन्न प्रकार की समस्या है जिन्हें सासन से सहयोग करने की मांग की है (1) पंथ राम वर्मा के नाम पर मॉडल गौठान (2) गांव के 4 तालाबों के लिए पचरी निर्माण।
