आम आदमी पार्टी आज घेरेगी दुर्ग भाजपा कार्यालय/दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध

दुर्ग (सतीश पारख)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी द्वारा सभी राज्यों के प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर आज प्रदर्शन निर्धारित है।इसी तारतम्य में दुर्ग जिला आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्ग भाजपा कार्यालय का भी घेराव और प्रदर्शन निर्धारित है।

आम आदमी पार्टी का आरोप है की मोदी सरकार ने देश की सभी जाँच एजेंसीयों की साँठ-गाँठ से देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गंदी राजनीति के तहत गिरफ़्तार किया है। इस गिरफ़्तारी के खिलाफ ही आज 27 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे आम आदमी पार्टी सभी राज्यों के प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। ओर दुर्ग जिला पदाधिकारियों द्वारा दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के जिला सचिव संजीत विश्वकर्मा ने देते हुवे पार्टी जनों से अधिक से अधिक संख्या में दुर्ग जिला भाजपा पार्टी कार्यालय पचरी पारा दुर्ग में 2 बजे तक उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *