रोशन सिंह@उतई ।नगर में जल संकट गहराने लगा,नगर पंचायत उतई अंतर्गत जल प्रदाय करने वाले नल से अभी से पर्याप्त मात्रा में पानी पिछले 10 दिनो से नहीं आ रहा है जिससे लोगो को पीने के पानी के लिए परेशानी हो रही है।जबकि अभी पूरी तरह से गर्मी आमद नही हुई है उसके बाद भी नगर में पेयजल की संकट गहराने लगा है।नगर के वार्ड 1,8,9,10,11,14,15,सहित कई वार्डो में नल से पर्याप्त पानी नही आ रहा है। नगर के सभी तालाब जैसे नगर का सबसे बड़ा तालाब पुरईया,शीतला तालाब में पानी कम ही गया है उसके चलते आसपास के हैंडपंप का जल स्तर गिर गया है।फरवरी माह में गर्मी जैसे हालात के कारण जल संकट होने लगा है तो अभी पूरी गर्मी बाकी है उसमे नगर पंचायत में जल प्रदाय की क्या स्थिति होगी जो सोचनीय है।नगर प्रशासन को जल संकट से निपटने के लिए अभी से पुख्ता इंतजाम करने की आवश्यकता है। विदित हो की नगर में ढाई लाख लीटर वाला एक ही पानी टंकी है जिसके माध्यम से नर के पूरे 15 वार्डो में नल के माध्यम से जल प्रदाय किया जाता है।पानी टंकी को भरने के लिए 5 बोर है जिसमे से 3 का जल स्तर गिर गया है दो बोर के सहारे पानी टंकी को भरा जा रहा है जिसके चलते पानी टंकी पूरी तरह से भर नही पा रहा है उसी कारण दिन में ही नल से पानी सप्लाई की जा रही वो भी 15 से 20 मिनट तक।
” नगर के पानी टंकी को भरने के लिए 5 बोर है जिसमे से 3 बोर का जल स्तर गिर जाने के कारण जल प्रदाय ठीक से नही हो पा रहा है शासन से नगर में बोर खनन के लिए जनप्रतिनिधियों ने मांग किया है और कार्य योजना बनाई जा रही है।”
सोहेल कुमार मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत उतई।
उतई नगर में गहराने लगा है पेयजल संकट
