पाटन। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अचानकपुर में जय माँ अम्बे जस झांकी परिवार एवं ग्रामवासियों के सहयोग से दो दिवसीय फाग एवं झांकी प्रीतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जनपद सदस्य निर्मला जय वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रतियोगिता का समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, अध्यक्षता अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग,विशेष अतिथि राजेन्द्र साहू अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग,राकेश ठाकुर डायरेक्टर अपेक्स बैंक,महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, जवाहर वर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग, जयश्री वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मोरध्वज साहू अध्यक्ष सेलूद सोसायटी, दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, सालिक साहू जोन प्रभारी कांग्रेस मध्य पाटन, संध्या वर्मा पूर्व जनपद सदस्य,मंगल वर्मा संचालक छत्तीसगढ़ ढाबा,मनोज साहू सरपंच महुदा, हेमंत ठाकुर सरपंच अचानकपुर, सोहन साहू पूर्व सरपंच छाटा, लालेश्वर साहू दक्षिण पाटन मण्डल अध्यक्ष सहित अन्य होंगे।
