श्रीकृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालु: सेलूद में भागवत कथा का चौथा दिन, झांकी के माध्यम से दिखाया श्री कृष्ण जन्म का दृश्य

पाटन। ग्राम सेलूद के गांधी चौक में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा में जैसे ही भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। इसके बाद कलाकारों ने भागवत कथा स्थल पर झांकी के माध्यम से श्री कृष्ण जन्म की कथा का प्रदर्शन किया। कथा के आयोजक वर्मा परिवार के साथ सभी भक्तों ने नृत्य किया। श्री कृष्ण जन्म के अवसर पर पूरा भागवत कथा स्थल को गुब्बारों से सजाया गया था।

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आए। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं ने अपने घरों से लाए गए गुड़ के लड्‌डूओं से भगवान को भोग लगाया। इस अवसर कथा वाचक पंडित कृष्णा नंदन महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई। चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के 8वें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा श्रवण करने प्रमुख रूप से श्रीमती दुर्गा वर्मा, कुमारी नेहा वर्मा, मुख्य यजमान अनिरुद्ध वर्मा, रामेश्वरी वर्मा, श्याम वर्मा, राधा वर्मा, मीरा वर्मा, लीलावती, कांति , महावीर, अनिता, भूपेंद्र वर्मा, कुमुद वर्मा, संतोष वर्मा, अन्नू वर्मा, संजय, लता, धर्मेंद्र, प्रभा, चुम्मन, हेमलता वर्मा, रिया वर्मा, एकांश वर्मा, आदिति वर्मा, आदि वर्मा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *