पाटन। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बाल अधिकार चैंपियन परीक्षा प्रतियोगिता की शुरुवात स्कूली स्तर के बच्चों के लिए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार जायसवाल, सचिव आशीष डेहरिया के मार्गदर्शन से व्यवहार न्यायाधीश विजेंद्र सोनवानी, व्यवहार न्यायालय पाटन के आदेश से बाल अधिकार चैंपियन प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय हाई स्कूल महाकाकला विकासखंड पाटन जिला दुर्ग में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रुप से पीएलवी ज्ञानेश्वर ठाकुर, हाई स्कूल के प्राचार्य जी एस साहू,नागेश्वर, रितु देवी,शमीम अख्तर, सेलू वर्मा सभी शिक्षक गण द्वारा प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सहयोग रहा।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा महकाकला में बाल अधिकार चैंपियन परीक्षा का आयोजन
