भ्रष्टाचार का नहर…?**अब तक तीन शिकायत दर्ज*…*नहर सीसी लाईनींग कार्य में भ्रष्टाचार शासन और प्रशासन की मिली भगत से… प्रीतम सिन्हा

***लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद*जल संसाधन संभाग गरियाबंद के बहुचर्चित पैरी परियोजना में वर्ष 2020-21 में स्वीकृत पैरी दायीं मुख्य नहर एवं फिंगेश्वर डिस्ट्रिब्यूटरी नहर सीसी लाइनींग एवं शेष मरम्मत कार्य का 44.00 करोड़ के ऊपर 46.50℅अतिरिक्त लगभग 66.00 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे नहर सीसी लाईनींग कार्य में छत्तीसगढ़ सरकार और उसके बड़े प्रशासनिक अधिकारी की वरदहस्त प्राप्ति के चलते फिर बड़ा भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है। विगत वर्ष जुलाई 2021 और जून 2022 के बीच महज 11 माह के भीतर भ्रष्टाचार के चलते दो कार्यपालन अभियंता को हटा कर शासन ने जनता को सिर्फ और सिर्फ गुमराह करने का प्रयास किया है। जबकि जल संसाधन संभाग गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता बदलने के बाद आज भी गुणवत्ताहीन कार्य ठेकेदार के द्वारा मनमानी तौर कराया जा रहा है। जिसमें विभाग के आलाधिकारी मौन धारण कर भ्रष्टाचार का संरक्षक बने बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *