पशु मेला में संसदीय सचिव ने पशुपालकों को किया सम्मानित

पशु देवरीबंगला / ब्लॉक के ग्राम परसुली में पशुपालन विभाग के तत्वावधान में पशु मेला उत्सव और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक कुंवरसिंह निषाद थे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और पशुपालकों को प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान-मजदूर सभी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रयत्नशील है। अब हमें खेती के साथ-साथ पशु पालन पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे किसानों की आय दुगुनी होगी। नई नस्ल का मुर्गा रहा आकर्षण का केंद्र :- पशुपालकों ने बड़े किस्म के देशी मुर्गों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। ग्रामीण नए नश्ल के बकरे, मुर्गे सहित मवेशियों की जानकारी ली। ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव ने विभाग के द्वारा समय-समय पर इस तरह के आयोजन करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोदूराम दिल्लीवार, जनपद सदस्य टेमनलाल देशमुख, सुनील गोलछा, सरपंच मनटोरा बाई, पोषणलाल देवांगन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *