**बेमेतरा(सुनील नामदेव)-संसदीय सचिव मा.गुरुदयाल सिंह बंजारे एवं कलेक्टर बेमेतरा के उपस्थिती में मारो उप तहसील का शुभारंभ किया मुख्यमंत्रीके घोषणा के अनुसार आज ग्राम मारो उप तहसील अस्तित्व में आ गया,उप तहसील बनने से किसानों को मिलेगा व्यापक लाभ-कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा किछत्तीसगढ़ में पिछले कुछ सालों में प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण का एक नया अध्याय जुड़ गया है। राज्य में नवगठित जिलों के साथ-साथ तहसील और उप तहसील से विकास की नई रोशनी आएगी। लोगों तक विकास के लिए तैयार की गई योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचेगा,अब लोगो को नवागढ़ जाने की जरूरत नही पड़ेगी,राजस्व विभाग के कार्य मारो में ही हो जायेगा ।
उप तहसील मारो का विधिवत शुभारंभ किया गया
