जनसुनवाई व ग्रामसभा में खदान के खिलाफ प्रस्ताव के बाद भी खदान मालिक की मनमानी

बगैर अनुमति के सप्ताह भर से जारी पत्थर टेस्टिंग के नाम पर खुदाई

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम सेलूद, मुड़पार,पतोरा,चुनकट्टा,गोंड़पेंड्री, धौराभांठा, परसाही,गुढ़ियारी,अचानकपुर,ढौर,छाटा में  अनेकों  क्रेशर एवं चुना पत्थर खदान संचालित है। जिसमे से ज्यादतर खदान में लीज के समय निर्धारित मापदंड का पालन मालिको द्वारा नही किया जाता है। 

ग्राम मुड़पार के ग्रामीणों द्वारा विगत कई सालों पत्थर खदान द्वारा हेवी ब्लास्टिंग एवं खदानों की लीज के सम्बंध में मुख्यमंत्री से लेकर सभी अधिकारियों को समस्या से निजात दिलाने आवेदन दिया जा चुका है। इसके बाद भी ग्रामीणों की समस्या जस की तस है। 

ग्रामीणों द्वारा ग्राम।मुड़पार में नित्या खदान के नए अनापत्ति प्रमाण पत्र की सभी प्रक्रिया को रद्द करने ग्रामीणों द्वारा दुर्ग कलेक्टर को विगत दिनों आवेदन दिया गया था। 

ग्रामीनो द्वारा खदान खोले जाने के।विरोध ग्राम सभा एवं जनसुनवाई के दौरान भी किया गया था । उसके बाद भी जहां पर उन्हें किसी भी प्रकार से कोई अनुमति नही होने के बाद भी खदान संचालक पत्थरों की टेस्टिंग के नाम पर मशीन से जमीन की खुदाई कर रहे थे। 

ग्रामीणों की आवेदन पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  पाटन द्वारा पटवारी अरविंद तिवारी को मौका निरक्षण करने भेजा गया था। निरक्षण के दौरान पटवारी द्वारा पाया गया कि बगैर अनुमति के नित्या इंटरप्राइजेस के संचालक कमलेश देवांगन द्वारा उक्त स्थल पर मशीन लगाकर पत्थर जांच करवाया जा रहा था। 

मौके पर ग्रामीणों के समक्ष ही पटवारी ने मोबाइल के।माध्यम से तत्काल मशीन हटाने एवं सभी खोदे गए सभी गड्डो को भरने एवं संचालित कार्य पर रोक लगाए जाने का निर्देश दिए जिस पर खदान संचालक ने अपनी सहमति दी। मौके पर प्रमुख रूप से सरपंच किशन भारती, झुकु पटेल, सोनमणि यादव,रामचंद्र यादव,मंगलदास,गणेश राम भारती, जगत राम,ओमप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *