पाटन। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने पाटन नगर स्थित प्रसिद्ध सिद्घेश्वर महादेव ओग्गर तालाब पाटन मे बाबा भोले के दर्शन लाभ लेकर आशीर्वाद लिए एवं लोकसभा क्षेत्र और समस्त देशवासियों व छत्तीसगढ़ प्रदेशवासीयों के लिए मंगलकामना किए। इस अवसर पर प्रमोद मिश्रा अध्यक्ष युवा महाशिवरात्रि समिति, हर्ष भाले मंडल उपाध्यक्ष, योगेश भाले नेता प्रतिपक्ष पाटन, नवीन शर्मा , अखिलेश मिश्रा पुर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष, बाबा वर्मा, संजय सावर्णी , संजय शुक्ला ,आशीष शर्मा, अविनाश मिश्रा ,मालेकर, अनिकेत मिश्रा, नासीर भाई, ओकांर दास व समस्त युवा महाशिवरात्रि समिति पाटन उपस्थित थे।

