महकाखुर्द में हेमंत मढ़रिया हुए सम्मानित

पाटन। ग्राम महकाखुर्द में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय लोक कला महोत्सव में मंच संचालन हेतु अंचल के लोकप्रिय उद्घोषक हेमंत मढ़रिया का आयोजन समिति द्वारा सम्मान किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट 12 मंडलिया पंडवानी,पंथी,मानस मंडली, जस गीत आदि का उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ। आयोजन समिति के संयोजक योगेंद्र वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हेमंत मढ़रिया का साथ हमें लगातार अनेक वर्षों से प्राप्त हो रहा है। यह हमारे लिए सौभाग्य है। समिति के उपाध्यक्ष नेमचंद निर्मल ने सम्मान के अवसर पर कहा कि हमें मढ़रिया का साथ लगातार प्राप्त होता रहे यही हमारी अपेक्षा है इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनोज निर्मलकर कोषाध्यक्ष श्याम दास मानिकपुरी संतराम निर्मलकर चोवा राम निर्मलकर ग्राम सरपंच सुरेंद्र गायकवाड फगुवा निर्मल कर डेवीड तारक , ठाकुर राम,नरेंद्र वर्मा ,अनिल देवांगन देवेंद्र जोशी ,सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे आभार प्रदर्शन ग्राम सरपंच सुरेंद्र गायकवाड ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *