सीएम छत्तीसगढ़ को पश्चिम बनाने की कर रहे है तैयारी___ श्वेता शर्मा

खबर हेमंत तिवारी भूपेश सरकार के लगे मुर्दाबाद के नारे ,जलाए गए पुतले भूपेश बघेल कर रहे हैं टारगेट किलिंग का कामऔर बन गए है कलेक्शन मंत्रीपाण्डुका– शनिवार को भाजपा मंडल पांडुका के कार्यकर्ताओं ने N H 130 पर चक्काजाम किया ।आपको बता दें की बस्तर में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रहा है उसके विरोध में भाजपा मंडल पांडुका के कार्यकर्ताओं ने 4 घंटे के लिए रास्ता रोककर चक्का जाम किया और कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया ।पुतला दहन रोकने के लिए पुलिस ,कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की करते नजर आए ।चक्का जाम के वजह से आवागमन 2 घंटे अवरुद्ध रहा जिससे यात्री गण बड़े परेशान नजर आए ।पुलिस विभाग द्वारा मामला अपने कंट्रोल में रखे हुए नजर आए ।चक्काजाम को सहयोग करने पहुंची पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डा श्वेता शर्मा ने मंच से भूपेश सरकार को खूब लताड़ते नजर आए,उन्होंने भूपेश सरकार को कोसते हुए कहा की छत्तीसगढ़ को पश्चिम बंगाल के तर्ज पर वे चला जा रहे हैं पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या कर दी जाती है वैसे ही अब छत्तीसगढ़ में भी देखा जा रहा है ।छत्तीसगढ़ के बस्तर में 4 भाजपा कार्यकर्ताओं की दो महीने लगातार हत्या कर दी गई जो बेहद चिंतनीय है । डा श्वेता शर्मा ने आगे कहा की ये घटना सरकार के लिए बेहद निंदनीय कार्य है जो अपराधियों के ऊपर अंकुश नही लगा पा रहे हैं उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ के सीएम कलेक्शन मंत्री बनकर रह गए हैं पैसा इकट्ठा करो और ऊपर भेजो यही कामों में लगे हुए हैं साथ ही अपने विपक्ष के लोगों का टारगेट किलिंग का काम कर रहे हैं ।झीरम घाटी के हत्यारों का पता अबतक नही लगा पा रहे हैं सभी जांच रिपोर्ट को अपने जेब में लेकर घूम रहे है झीरम घाटी के प्रत्यक्ष दर्शी को मंत्री बनाकर बिठाए हुए हैं जबकि प्रत्यक्षदर्शी मंत्री कवासी लखमा का नार्को टेस्ट करवाना चाहिए जिससे आरोपियों का नाम उजागर हो सकता है लेकिन भूपेश बघेल असली अपराधियों को बचाने में लगे हुए हैं ।आगे भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय ने भी भूपेश सरकार को निकम्मी सरकार बताते हुए कहा की बेगुनाहों की हत्या बंद करने की बात कहा ।चक्का जाम में भाजपा मंडल के आंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *