छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 नए मरीज मिले एक्टिव केश की संख्या बढ़कर 10

रायपुर.छत्तीसगढ़ में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 4 थी, लेकिन आज 6 नये मरीज मिलने के बाद संख्या बढ़कर अब 10 हो गयी है।छत्तीसगढ़ में 6 नये मरीज मिले हैं। इस आंकड़े के बाद अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। जो 6 नये मरीज मिले हैं, उनमें 5 जांजगीर और 1 कोरिया के मरीज हैं। हालांकि इनमें कुछ संख्या प्रवासी की भी है। जानकारी के मुताबिक जांजगीर में मिले सभी मरीज प्रवासी मजदूर हैं, जो गुजरात से लौटे हैं। ये सभी जैजेपुर के बम्हनीडीह के रहने वाले हैं। वहीं कोरिया में मिला मजदूर हल्दीबाड़ी चिरमिरी का रहने वाला है।एम्स के अधीक्षक कारण पीपरे ने इसकी पुष्टि की है।बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 10 एक्टिव मरीज हैं जबकि 56 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं वहीं प्रदेश में कुल 66 कोरोना संक्रमण के मामले आये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *