हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कांग्रेसी नेता जनता को राज्य सरकार की उपलब्धियां और केंद्र की खामियां गिना रही है

रोशन अवस्थी@देवभोग। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कांग्रेसी महिलाओ को बता रहे केंद्र की महंगाई ने कैसे किचन का बिगाड़ा बजट तो यूवाओ को बता रहे कारोबार प्रेम में केंद्र ने रोजगार के रास्ते बंद कर दिए।
जैसे जैसे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे कांग्रेसी नेता जनता के करीब जा कर राज्य सरकार की उपलब्धि व केंद्र की खामियां गिना रहे हैं। 26 जनवरी से शुरू यह अभियान फरवरी के अंतिम तक चलेगा।देवभोग ब्लॉक में यात्रा प्रभारी सेवन पुजारी के साथ आज विधान सभा प्रत्याशी रहे जीप उपाध्यक्ष संजय नेताम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल हुए।ब्लॉक पदाधिकारी के साथ संजय यात्रा की शुरुवात डूमरबहाल से शुरू किया जो नवागुड़ा ,दबनई होते दहिगांव पहूँची जन्हा पदयात्रा का समापन किया गया।यात्रा के दरम्यान संजय ने गांव व गलियों में युवा व महिलाओ से सम्पर्क कर उनका पहले अभिवादन किया फिर बताया कि केंद्र ने पिछले 8 वर्ष में महंगाई को चरम सीमा में पहूचा दिया है।महंगाई से घरेलू बजट बिगड़ चुका है,यूवाओ के लिए रोजगार खोलना बन्द कर दिया है।संजय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कारोबारियों को बढ़ावा दे रही है।भुपेश सरकार से पहले राज्य की रमन सरकार भी कारोबार प्रेम में उलझ छतीसगढिया लोगो के साथ अन्याय कर रही थी।लोगो ने समय पर कांग्रेस सरकार को चुना।राज्य सरकार के समर्थन मूल्य,नरवा घुरवा बारी के अलावा वनोपजो के समर्थन मूल्य की खरीदी ने आम लोगो के आय को बढ़ाया है।इन्हीं आमदनी के चलते हम केंद्र की महंगाई से लड़ पा रहे हैं।संजय ने लोगो से केंद्र में भी कांग्रेस सरकार बनाने की अपील किया है।
इस पदयात्रा में प्रमुख रूप से
ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी,ब्लॉक प्रभारी सेवन पुजारी,ब्लॉक महामंत्री अरुण सोनवानी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष धर्मेन्द्र बघेल,युवा कांग्रेस नेता अल्तमस खान,निराकार डोंगरे,भविष्य प्रधान,सूरज शर्मा,मनोज पांडे,महेश नागेश,सिद्धार्थ निधि,ओंकार पात्र,खगेश्वर नागेश,कृष्णा दुर्गा,सनत नागेश,योद्धा नेताम,चंद्रकांत महंती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजुद थे।
फोटो- पदयात्रा के दरम्यान ग्रामजनो से सम्पर्क करते नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *