दुर्ग पुलिस ने शुरू की अभिनव पहल,चिलचिलाती धूप में मजदूरों की सहारा बनी पुलिस

दुर्ग. जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित कुमार झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के द्वारा लगातार कोरोना वायरस महामारी के कारण मजदूरों का अपने गृह राज्य एवं जिले की ओर आवागमन को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्ग पुलिस को मजदूरों के लगातार हो रहे आवागमन को देखकर यह महसूस हुआ कि बहुत से मजदूरों के पास चप्पल एवं सर को ढकने के लिए गमछे जैसी चीज का अभाव है, ऐसे में मजदूरों की यात्रा को और सुगम बनाने के लिए गमछा और चप्पल वितरण करने का विचार आया। इसके तहत आज अंजोरा बायपास में मजदूरों को तपती धूप से बचाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सराफा कारोबारियों के सहयोग से मजदूरों को गमछा एवम चप्पल प्रदान किया गया। ताकि मजदूर इस चिलचिलाती धूप से अपने सिर एवं पैरों का बचाव कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *