17 को रिसामा आयेंगे किसान नेता राकेश टिकैत


दुर्ग : युवा किसान संगठन के नेतृत्व में होने वाला युवा किसान संसद का आयोजन 12 फरवरी की बजाय 17 फरवरी को ग्राम रिसामा में होगा किसान ढालेश साहू ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के अतिव्यस्त कार्यक्रम होने के कारण युवा किसान संसद का आयोजन की तिथि में परिवर्तन किया गया है ग्राम रिसामा में ही यह आयोजन अब 17 फरवरी दिन शुक्रवार को किया जाएगा । इसमें प्रदेश स्तरीय युवा, किसान, मजदूर, किसान मितान, सब्जी उत्पादक किसान , जैसे विभिन्न संगठनों के साथी कार्यक्रम में शामिल होंगे। युवा किसान संसद में खेती किसानी के अलावा युवाओं , मजदूरों,से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं व मांगों, अधिकारों पर चर्चा की जायेगी और संगठित होने पर जोर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *