बेटी बचाओ मंच भाटागांव ने वैलेंटाइन भगाओ संस्कृति बचाओ अभियान के अंतर्गत मनाया कन्या जन्मोत्सव*

/ * रायपुर ,भाठागांव बेटी बचाओ मंच ने चंद्रेश तथा सोनम रैकवार के यहां बेटी जन्म का स्वागत करते हुए कन्या जन्मोत्सव हर्ष व उल्लास के साथ मनाया । नव कन्या बेटी वैभवी के प्रगति विहार कॉलोनी अमलेश्वर स्थित उनके निवास में मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा , भाठागांव प्रभारी नीलम खान, अध्यक्ष नमिता राठौर, सचिव कामिनी पाल तथा शीतला मिश्रा ने बेटी के परिजनों का पुष्प माला से स्वागत किया । पदाधिकारियों ने बेटी वैभवी को दुर्गा शक्ति सम्मान, माता सोनम को बेटी गौरव सम्मान तथा पिता चंद्रेश को बेटी संरक्षण सम्मान से सम्मानित किया । उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने वैलेंटाइन जैसे पाश्चात्य बुराई का विरोध करने तथा देश की संस्कृति की रक्षा करने की अपील की । *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *