रोशन सिंह@उतई।दुर्ग पाटन मार्ग मिनी माता चौक उतई डूमरडीह फोरलेन सड़क में ग्राम खोपली के ग्रामीणों एवं भाजपा उतई मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पानी टंकी मामले को लेकर के चक्का जाम कर दिया गया था।
विदित हो कि सोमवार को भी ग्राम खोपली में चक्का जाम कर दिया गया था लेकिन वहां कोई भी सक्षम अधिकारी के नही पहुंचने के चलते मंगलवार को उक्त चक्काजाम कार्यक्रम को अंजाम दिया गया।
इसी बीच पुलिस प्रशासन व आमजन में धक्का मुक्की व झूमा झटकी की स्थिति भी निर्मित होते होते बची।

ततपश्चात मौके पर आईएएस प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग लक्ष्मण तिवारी के पहुंचने पर चक्काजाम कर रहे प्रदर्शन कारी हटे, और ग्राम खोपली में अधिकारी द्वय द्वारा स्थल निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर पानी टंकी निर्माण कार्य तत्काल शुरू किए जाने को कहा गया व निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ हो भी गया।इस दौरान फत्तेलाल वर्मा,सोनू राजपूत लक्ष्मी नारायण साहू सतीश चंद्राकर घूरऊ चंद्राकर रामकृष्ण साहू प्रवीण यदु योगेश ठाकुर राजूलाल सुखित यादव फलेंद्र राजपूत पूर्व जनपद सदस्य बिंदु दिनेश देशलहरे,पूर्व सरपंच हेमबती चंद्राकर,सरपंच मंजू फत्तेलाल वर्मा,टिकेश्वर साहू पंच,लक्ष्मी बंजारे पंच, बिंदा सपहा पंच,रेखा यादव पंच,ग्रामीण जन मीना ढहरिया,कुमारी चंद्राकर, रंजना वर्मा,अमरीका वर्मा,सतरूपा काकडे, दुर्गा साहू,दानेस्वारी देशमुख,विमला कामड़े, सुनिता वर्मा,लता सोनवानी,एवम् उतई मंडल के समस्त कार्यकर्ता ,पदाधिकारी उपस्थित थे।उतई पुलिस प्रशासन सहित पाटन,रानीतराई,अंडा की पुलिस की टीम बड़ी संख्या में मौजूद थे।
ग्राम खोपली के सरपंच श्रीमती मंजू फत्तेलाल वर्मा द्वारा समस्त ग्रामवासियों व उतई मण्डल भाजपा के पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
