*बेमेतरा(सुनील नामदेव)- बेमेतरा विधान सभा क्षेत्र के बेरला ब्लॉक के ग्राम पंचायत आनंदगांव के सरपंच को कलेक्टर बेमेतरा ने बर्खास्त किया तथा पंचायत सचिव के खिलाफ कार्यवाही के लिए जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया गया,कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने अवैध पट्टा वितरण की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी से की गई थी जांच पर शिकायत को सही पाये जानें पर सरपंच और सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई थी,जांच प्रतिवेदन के आधार पर आज बेमेतरा कलेक्टर ने सरपंच आनंदगांव को बर्खास्त करने आदेश जारी किया गया एवं सचिव के खिलाफ कार्यवाही के लिए जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया,
