पाटन।दुर्ग पाटन रोड पर ग्राम पतोरा के पास अभी-अभी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें साइकिल से काम पर जा रहे हैं पति-पत्नी हाईवा ट्रक क्रमांक CG 07 CA 8467 की चपेट में आ गए। हादसा इतना दर्दनाक हुआ है कि कुछ दूरी तक साइकिल सहित पति-पत्नी हाइवा के चक्के पर फंसे ही रहे।बताया जा रहा है कि घटना में महिला की मौत हो गई है वहीं पुरुष भी काफी गंभीर अवस्था में है।
गौरतलब हो कि ग्राम पतोरा में ही 3 दिन पहले ही हादसा हुआ था जिसने पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग में सड़क चौड़ीकरण के बाद से तेज रफ्तार हाईवा पर अंकुश नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की घटना घट रही है।
पतोरा में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया पति-पत्नी,महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत
