शिकसा छिपे प्रतिभा को निखारने का अच्छा मंच : आदित्य* (संगीत संध्या का हुआ आयोजन

*) शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ दुर्ग के द्वारा शिक्षक व छात्रों के लेखन सांस्कृतिक क्षमता को निखारने हेतु मंच प्रदान करने शिकसा संगीत संध्या का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन व प्रमोद कुमार आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर व सलाहकार शिकसा छत्तीसगढ़ के आतिथ्य में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना युवरानी वर्मा शिक्षिका मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी चरोदा व राजगीत उषा भट्ट व्याख्याता मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी चरोदा ने प्रस्तुत कर किया । सर्वप्रथम संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने अपने उदबोधन में शिकसा के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला । प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल ने शिकसा के प्रयास व कार्यक्रम पर अपना विचार प्रगट किया । कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने संस्था के विस्तार को बड़ी उपलब्धि बताये वही निरंतर कार्यक्रम आयोजन करते रहने की बात कहा। प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीता त्रिपाठी ने अपने उदबोधन में कहा कि शिकसा से जुड़कर हम कुछ न कुछ जरूर सीख रहे है जिससे हमारी प्रतिभा सामने आ रही है। महासचिव जांजगीर राधेश्याम कंवर ने कहा कि शिकसा के वजह से हमें एक नई पहचान मिला है जिसके लिये संयोजक देवांगन जी बधाई के पात्र हैं । दिनेश कुमार दुबे ने कहा कि शिकसा ही एक ऐसा मंच है जो शिक्षक व छात्रों के सर्वागीण विकास के लिये कार्य कर रहा है । मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार आदित्य ने कहा कि शिकसा निरंतर छिपे प्रतिभा को निखारने का अच्छा मंच है जो नित नये कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है इसके लिए पूरे टीम को बधाई। कार्यक्रम में लक्ष्मी बघेल शिक्षक बठेना पाटन दुर्ग, शिवकुमार निर्मलकर शिक्षक नारधा धमधा , उषा भट्ट व्याख्याता मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी चरोदा दुर्ग ,सुनीता जनार्दन शिक्षक मुड़पार धमधा , प्रमोद कुमार आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, दिनेश कुमार दुबे उच्च वर्ग शिक्षक तखतपुर बिलासपुर आदि ने गीत की प्रस्तुति कर कार्यक्रम को सफल बनाया । कार्यक्रम का संचालन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक व आभार प्रदर्शन राधेश्याम कंवर महासचिव जांजगीर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *