रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के 23 कर्मचारी जो संविदा नियुक्त कर्मचारी हैं। उनकी सेवाएं समाप्त कर प्लेसमेंट में नौकरी करने उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। परेशान सभी संवर्ग के प्लेसमेंट कर्मचारी युवाओं ने बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर धरना दिया। आंदोलनकारियों की सभा को कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने संबोधित करते हुए उनका हौसला अफजाई किया। श्री झा ने बताया है कि उच्च न्यायालय में इनके पक्ष में आदेश हो चुका है। अब अवमानना का प्रकरण भी लगाया गया है। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री के योजना जिसमें 10 दिन में नियमितीकरण, नियमितीकरण भले न हो किसी का छटनी नहीं किया जाएगा। इस योजना के विपरीत कार्य किया जा रहा है। कुलपति स्पष्ट कह रहे है कि मैं हाईकोर्ट के आदेश को नहीं मानूंगा। राज्यपाल मेरे साथ है। इससे स्पष्ट है कि कुलपति 2005 में डॉ रमन सिंह कार्यकाल में नियुक्त होकर भाजपाई कुलपति है, रजिस्टर भी भाजपाई है और यह संघर्ष जारी रहेगा। प्रशासन ने बूढ़ा तालाब में 100 से अधिक कर्मचारियों को धरना देने का स्थाई आदेश जारी किया है। इसके विपरीत अंबेडकर चौक में 500 से अधिक कांग्रेसी राजभवन मार्च हेतु धरना दिए हैं। कुल मिलाकर बूढ़ातालाब धरना स्थल हटाने कर्मचारियों पर ही दबाव बनाया जा रहा है। यह नियम भाजपा कांग्रेस के लिए लागू नहीं है जो कि निंदनीय है। राज्यपाल महोदय से कुलपति व रजिस्ट्रार की शिकायत भी की जावेगी तथा शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल से प्रतिनिधि मंडल मिलकर विस्तार से अवगत कराएगा।
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति व रजिस्ट्रार के विरुद्ध उच्च न्यायालय में अवमानना प्रकरण प्रस्तुत किया गया-विजय झा
