विशेष पिछड़ी जनजाति की विधवा महिला ने शासन से लगाई मदद की गुहार*

*छुरा@@@@@ ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत खरखरा के आश्रित ग्राम धरमपुर निवासी विशेष पिछड़ी कमार जनजाति की विधवा महिला श्यामबाई से मुलाकात करने समाजसेवी मनोज पटेल पहुंचे। जहां विधवा महिला ने बताया उनके पति 5 वर्ष पहले स्वर्गवास हो गये है।तब से वह स्वयं अपने चार बच्चों का भरण पोषण कर रही है। गरीबी के चलते उनके बड़ी बेटी ने पढ़ाई छोड़ दी।अब तीन बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। किंतु गरीबी के कारण बच्चों को पढ़ाने लिखाने में समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन्हें पीएम आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला। और न उन्हें विधवा पेंशन मिल रहा है। प्रशासन विशेष पिछड़ी कमार जनजाति लोगों के लिए अनेक सुविधाएं गिनाते हैं। वही दूसरी ओर गरीब परिवारों का हाल बहुत ही दयनीय है। समाजसेवी मनोज पटेल ने बताया उन्होंने प्रशासन से मदद की गोहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *