भिलाई। भारतीय क्रिकेट एशोसियेशन द्वारा आयोजित सी. के. नायडू ट्राफी अण्डर – 25 आयु वर्ष की प्रतियोगिता संचालित की जा रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य विरुद्ध अरुणाचल प्रदेश के बीच भिलाई में मैच खेला गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के संगीत सोनी ने 98 रन की पारी खेली। अपनी 98 रन की पारी में 19 पौके लगाये। यह मैच छत्तीसगढ़ ने जीता । संगीत सोनी सुराना महाविद्यालय – दुर्ग के B. P.Ed के भी छात्र है। संगीत सोनी के इस उपलब्धी पर दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद तिवारी, संतोष सोनी, जयन्त वर्मा ,पोखन साहू, संतोष यादव, शशांक देव, संजीव सैमुअल, सुनील गोसाई सहित अन्य ने बधाई देते हुए उनके भविष्य की कामना किये।
सी.के. नायडू ट्राफी में संगीत सोनी ने खेली 98 रन की पारी
