सीएम भूपेश बघेल के आव्हान पर धर्मेंद्र यादव ने जरूरतमंद लोगों को बांटे 10 टन चावल,3 हजार किलो दाल और हरी सब्जी,बच्चों के लिए 1100 पैकेट दूध

भिलाई. कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने एक ओर प्रदेश सरकार के साथ ही शहर सरकार लगातार जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद कर रही है। वहीं दूसरी ओर धर्मेंद्र यादव जी भी लॉक डाउन में कोई भी गरीब परिवार भूखा न सो। किसी भी बच्चे को भूखा न सोना पड़े। दूध पीने वाले बच्चों को दूध की कमी न हो। इस उद्देश्य से धर्मेंद्र यादव ने जरूरतमंद लोगों की भरपूर मदद की।

लॉक डाउन में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि था कोई भी व्यक्ति व परिवार भूखा न सोए। यह हमारी जिम्मेदारी है। सीएम भूपेश बघेल के आव्हान पर धर्मेंद्र यादव ने यह जिम्मेदारी उठा ली कि लाॅक डाउन में शहर का व बाहर से यहां कमाने खाए आए। कोई भी व्यक्ति व परिवार भूखा नहीं सोएगा। इसी उद्देश्य से वे हर जरूरमंद लोगों तक खुद से सहयोग पहुंचाया। लोगों को चावल, दाल, सब्जी के अलावा बच्चों के लिए दूध भी दिए। हम आप को बता दें कि धर्मेंद्र यादव ने अबतक जरूरमंद लोगों को 10 टन चावल, 3 हजार किलो दाल और डेढ़ लाख रुपए की सब्जी, 1100 पैकेट दूध बांटकर मदद कर चुके है। इस विषय पर जब श्री धर्मेंद्र यादव से बात हुई तो उन्होंने बड़े ही सरलता से कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना हमारा फर्ज है। हम सब की जिम्मेदारी है कि हम मदद करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *